उज्जवल हिमाचल।हमीरपुर
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की टिक्कर खातारियां शाखा ने को ग्राम पंचायत टिक्कर बुहला के गांव बजवाल में नाबार्ड से प्रायोजित एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मोहिंद्र चौहान ने लोगों को बैंक की जमा एवं ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे. प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजनाए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजनाए अटल पेंशन योजना किसान क्रेडिट कार्ड ;फसल एवं पशुपालनद्ध के बारे में भी बताया।
उन्होंने लोगों को साईबर ठगी के शिकार होने से बचने की सलाह देते हुए बताया कि अगर कोई व्यक्ति साईबर ठगी का शिकार हो जाता है तो इसकी शिकायत तुरंत टॉल फ्री नंबर 1930 पर करें। मोहिंद्र चौहान ने बताया कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के खातों के बैलेंस की जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर 95800.79717 पर मिस कॉल की जा सकती है। शिविर में बैंक के अधिकारी दिनेश कुमार और सुरेंद्र कुमारए स्थानीय निवासी देशराज संजीव कुमार और अन्य लोग भी उपस्थित थे।





