उज्जवल हिमाचल । नूरपुर
पंजाब के अमृतसर में इनर व्हील क्लब की दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में देशभर के विभिन्न इनर व्हील क्लबों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान नूरपुर इनर व्हील क्लब की पदाधिकारियों ने भी बैठक में शामिल होकर क्लब का प्रतिनिधित्व किया।
नूरपुर इनर व्हील क्लब की प्रधान रजता महाजन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि अमृतसर में आयोजित बैठक में इनर व्हील की इंटरनेशनल प्रेसिडेंट श्रीमती इंगेलोग व्यधाम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डिस्ट्रिक्ट 307 की प्रेसिडेंट डॉ. जैस्मिन गिल ने इंटरनेशनल प्रेसिडेंट का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक के दौरान क्लब की गतिविधियों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ने सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने को लेकर महत्वपूर्ण संदेश एवं दिशा-निर्देश दिए।
रजता महाजन ने कहा कि बैठक में मिले मार्गदर्शन को धरातल पर लागू करने के लिए नूरपुर इनर व्हील क्लब की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में क्लब की भूमिका को और मजबूत करते हुए जरूरतमंदों तक सेवा कार्य पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
बैठक में इनर व्हील क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों को प्रभावी बनाने, संगठन को आगे बढ़ाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को विस्तार देने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
नूरपुर इनर व्हील क्लब की ओर से प्रधान रजता महाजन, सोनिया महाजन, सुदेश राणा और राधा सूदन ने बैठक में भाग लेकर क्लब का प्रतिनिधित्व किया। पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की बैठकें क्लब की गतिविधियों को नई दिशा देने के साथ-साथ सामाजिक सेवा के कार्यों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
संवाददाता: विनय महाजन





