इन्नरव्हील क्लब ने व्हीलचेयर और स्टूल मरीजों काे किए भेंट

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

इनरव्हील क्लब कांगड़ा द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में डिस्ट्रिक चेयरमैन मनमोहन सूरी का आगमन हुआ। उनके आगमन पर क्लब अध्यक्ष डॉ. सुमन शर्मा ने उनका भव्य स्वागत किया। क्लब अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान मनमोहन सूरी ने समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए क्लब को 5500 रुपये की धनराशि व्हीलचेयर के लिए प्रदान की। उनकी इस उदारता से प्रेरित होकर इनरव्हील क्लब कांगड़ा ने सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा की BMO डॉ. अल्पना को तीन व्हीलचेयर और दो स्टूल मरीजों के लिए भेंट किए।

क्लब अध्यक्ष ने बताया कि इन सुविधाओं से अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने मनमोहन सूरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से क्लब का समाजसेवा का उद्देश्य और मजबूत हुआ है। इस अवसर पर क्लब की सचिव, अन्य सदस्य, अस्पताल प्रशासन मौजूद रहा। अस्पताल प्रशासन ने क्लब और मनमोहन सूरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की सहायता से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

मनमोहन सूरी ने अपने संबोधन में कहा कि समाजसेवा करना उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और वे आगे भी ऐसे कार्यों में योगदान देते रहेंगे। उन्होंने इनरव्हील क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहा है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। कार्यक्रम के अंत में क्लब ने भविष्य में भी इसी प्रकार के समाजसेवी कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई और सभी से अपील की कि वे भी समाजसेवा में अपना योगदान दें। इस कार्यक्रम