DAV तियारा स्कूल में अधिष्ठापन समारोह आयोजित

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा कांगड़ा में अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यभार संभालने की शपथ दिलाई गई। कक्षा 12वीं से साहिल और अदिति को हेड बॉय और हेड गर्ल चुना गया। शिवप्रिय नन्दन और अनिशा को डिसिप्लिन हेड बॉय और डिसिप्लिन हेड गर्ल चुना गया। इसके अलावा पारुल, प्रिंस, गरिमा, सरु, शिवेश, मिली, देवन, पीयूष को विभिन्न सदनों गुरुदत्त हाउस, दयानंद हाउस, महात्मा हंस राज, महात्मा आनंद स्वामी के कार्यभार सौंपे गए।

खेलकूद हेड समक्ष और दिव्यांशी को चुना गया। इको क्लब के हेड अर्चित, सुप्रिया और हर्षित को सौंपा गया। साइंस क्लब के हेड लक्ष्य और राधिका को चुना गया। भाषा क्लब के हेड मान्या और तनीषा को दिया गया। सांस्कृतिक हेड अक्षित, महक, भूमिका और कनिका को चुना गया। सम्मुख, साहिल, शाइना, नन्दिनी, सुहैल, दीपिका, राजवीर , वंशिका, दिव्या, शिवांगी, पर्ल, खुशबू को भी अलग अलग कार्यभार दिए गए।

यह भी पढ़ेंः वन विभाग ने हमीरपुर के जंगलों में आग लगाते व्यक्ति को पकड़ा

इसके साथ स्कूल अध्यापक रोज़ी बाला, रुचिका, विनय और यशिन्देर को स्कूल के सदनों का जिम्मा दिया गया। स्कूल शारिरिक शिक्षक कुलभूषण, शम्मी ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्या एकता अत्तरी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनको कर्तव्य के प्रति जागरूक किया।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।