- Advertisement -spot_img
5.5 C
Shimla
Sunday, March 26, 2023

साईं मंदिर में भव्य हवन यज्ञ के साथ मां महिषासुर दुर्गुणी की मूर्ति स्थापना

Must read

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

साईं मंदिर पुराना कांगड़ा में मां महिषासुर दुर्गुणी की मूर्ति स्थापित हो गई। मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम 8 फरवरी से साईं मंदिर पुराना कांगड़ा में विधि-विधान अनुष्ठान के साथ चल रहा था। रविवार बाद दोपहर भव्य हवन यज्ञ के बाद मंदिर में आदम कद अष्ट धातु से तैयार मां महिषासुर दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर दी गई। मूर्ति स्थापना के लिए बंगलो और से 21 विद्वान पंडितों की टीम अनुष्ठान कर रही है।

यह भी पढ़ें : SEIL के छात्रों ने कांगड़ा का किया भम्रण, हिमाचल की संस्कृति से हुए रुबरु

इससे पहले कांगड़ा नगर में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने विद्वान पंडितों की अगुवाई में कलश यात्रा नगर में निकाली। महालक्ष्मी का पूजन व सुख समृद्धि के लिए लक्ष्मी हवन यज्ञ किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली शनिवार रात को भी मंदिर परिसर में देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा और पूजा के उपरांत रविवार को मूर्ति मंदिर में स्थापित कर दी गई। मंदिर के पुजारी बाबा शिवानंद महाराज ने बताया कि मूर्ति स्थापना के 42 दिनों तक मंदिर में रोजाना अनुष्ठान किया जाएगा और उसके बाद ही श्रद्धालुओं को देवी दर्शन के लिए मंदिर खोला जाएगा।

साईं मंदिर पुराना कांगड़ा के प्रवक्ता बुक नगर पार्षद प्रेमसागर धीमान ने बताया सोमवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि मूर्ति स्थापना समारोह में विदेश ऑन जर्मनी ऑस्ट्रेलिया मस्कट दुबई से कई श्रद्धालु पुराना कांगड़ा पहुंचे हैं इसके अलावा कोलकाता, बेंगलुरु ,सिरमौर हिमाचल से पारंपरिक शहनाई वाद्य यंत्र कहां पर रोजाना अपनी प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: