उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
कांगड़ा में घृत पर्व से पहले शनिवार को इटरनेंशनल ओपन चेस प्रतियोगिता का आगाज होने जा रहा है जिसमें देश के साथ विदेशों के लगभग 400 खिलाड़ी कांगड़ा में पहुंचे है। 3 से 4 जनवरी तक चलने वाली इस इटरनेंशनल ओपन चेस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजनकर्ताओं ने दिनरात एक कर दिया है। प्रदेश शतरंज संघ के बैनर तले कांगड़ा चेस क्लब द्वारा दो दिवसीय इंटरनैशनल ओपन चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
शुभारंभ करेंगे परिवहन निगम उपाध्यक्ष अजय वर्मा…
कांगड़ा चेस के क्लब के चेयरमैन अमित वर्मा ने बताया कि प्रदेश की पहली इंटरनैशनल ओपन चेस प्रतियोगिता कांगड़ा में होने जा रही है, जोकि कांगड़ावासियों के लिए गर्व की बात है, जिसके लिए खिलाड़ियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन अपना पंजीकरण करवाया है। उन्होने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए कांगड़ा चेस क्लब द्वारा वेबसाइट भी लॉन्च की गई है। उन्होने बताया कि यह प्रतियोगिता फाइड रेटेड प्रतियोगिता जिसका शुभारंभ परिवहन निगम उपाध्यक्ष अजय वर्मा द्वारा किया जा रहा है जबकि समापन 4 जनवरी को बॉलीवुड स्टार यामी गौतम द्वारा किया जाएगा उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश व प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ-साथ फ्रेशर खिलाड़ी भी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में 400 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है और विजेता खिलाड़ी को अढ़ाई लाख रुपये इनामी राशि व अन्य पुरस्कार वितरित किये जाएगें। उन्होंने कहा कि चेस प्रतियोगिता ऐसी प्रतियोगिता है जो की दिमागी कसरत के साथ-साथ आपकी यादाश्त को भी बढ़ाती है। प्रतियोगिता में हर वर्ग का खिलाड़ी भाग ले रहे है। उन्होने बताया कि कांगड़ा चेस क्लब का शतरंज प्रतियोगिता करवाने का एक ही उद्देश्य है कि खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिल सके और अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा दिखा सके। उन्होंने कहा कि आगामी समय में कांगड़ा चेस अकादमी खोलने का भी प्रयास शुरू कर दिया है। इस मौके पर कांगड़ा चेस क्लब के प्रधान संजय शर्मा, दीपक चुग सचिव, कैशियर सुभाष कुमार, आयुष शर्मा भी मौजूद थे।





