मटौर स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : छात्रों और शिक्षकों ने बढ़ -चढ़कर लिया भाग

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटौर में अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस बड़ी हषोल्लास से मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं अध्यापकों ने बढ -चढ़कर भाग लिया। इस दिवस पर कांगड़ा के विवेकानंद ट्रस्ट के संतोष कुशवाहा ने विभिन्न योग क्रियाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर कांगड़ा विवेकानंद ट्रस्ट के डॉ अशोक रैणा उतर प्रान्त के संचालक ने योग को अध्यात्म को ईश्वर तक पहुंचाने का रास्ता बताया। इस कार्यक्रम में लगभग 262 विद्यार्थियों ,अध्यापक ,एमसी सदस्य व विवेकानंद ट्रस्ट के सदस्य ने भाग लिया भाग।

बारिश के बावजूद भी इस कार्यक्रम में बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। योग विश्व को प्राचीनतम भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है अपितु मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा बढ़ावा देता है प्रधानाचार्य संदीप शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को सर्वाधिक विकास में योग की विशेष मेहता को प्रतिपादित किया। योग एक दिन का नहीं बल्कि इसे रोजाना दैनिक कार्यकलाप में शामिल करना बेहतर विकल्प है।