उज्जवल हिमाचल। पालमपुर
पालमपुर में आज भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की परिचय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता पालमपुर के जिला अध्यक्ष रोहित कपूर ने की। इस बैठक में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सुनील नेगी ने शिरकत की। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता तृलोक कपूर भी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश से नरेंद्र भट्ट, पुरुषोत्तम और हेम राज डोगरा सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे । साथ ही भाजपा के छहों मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । इस अवसर पर जिला की विभिन्न मंडलों से प्रमुख पदाधिकारियों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें बैजनाथ अपर से दुनीचंद , बैजनाथ लोअर से खैर सिंह , पालमपुर ग्रामीण से ओम प्रकाश , पालमपुर शहरी से मोहिंदर , सुघ्लाह से दर्शन कपूर एवं भवार्ना से दीप राज विशेष रूप से मौजूद रहे ।
सत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उत्थान, सामाजिक न्याय और राजनीतिक सहभागिता बढ़ाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और संगठन के हित में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।





