कांग्रेस के समुद्र से एक-दो नेताओं के जाने से नहीं पड़ता कोई फर्क: पठानिया

It doesn't matter if one or two leaders leave from the sea of Congress: Pathania
शाहपुर में केवल सिंह पठानिया ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ दिल्ली से लौटते ही की बैठक

शाहपुर : दूसरे दौर की टिकटों की चर्चा के बाद शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित सभी 25 अग्रणी सगठनों के अध्यक्षों एव सभी पदाधिकारियों के साथ दिल्ली से लौटते ही बैठक की। जिसमें पठानिया ने विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के 116 बूथों की समीक्षा की।

जिस पर सभी सगठनों ने अपनी अपनी राय दी और कहा कि विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में कांग्रेस हर बूथ पर मजबूत है और चुनावों के लिए तैयार है। सभी ने अग्रणी सगठनों के अध्यक्षों ने कहा कि शाहपुर कांग्रेस युवा कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृव में चुनाव लड़ेगी और विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता के आशीर्वाद से केवल सिंह पठानिया को जीता कर शिमला भी भेजेगी।

यह भी पढ़ें : सिकंदर का तंज, कहा- कांग्रेस के हाल बेहाल, नहीं मिल रहा राष्ट्रीय अध्यक्ष

पठानिया ने कहा कि मेरे दिल्ली लौटने पर शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी अग्रणी संगठनों के अध्यक्षों एव सभी पदाधिकारियों ने मजबूती दिखा कर कांग्रेस पार्टी को शाहपुर में मजबूत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि मैं इनका सदैव आभारी रहूंगा।

पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ा समुद्र है अगर एक दो नेता पार्टी को छोड़ कर चले भी गए तो कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, एवं प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति आस्था जताई और कहा कि शाहपुर कांग्रेस पूरे दमख़म से चुनाव लड़ कर जीत भी हासिल करेगी।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा, सोशल मीडिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनय ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर, ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, एसटी प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बाली राम, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद, खेल युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विपुल पटाकू, पेंसनर संघ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बलोरिया, माइनॉरिटी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरचरण सिंह, धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशी पाल शर्मा, चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह आदि गणमान्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।

संवाददाता : ब्यूरो शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।