कांगड़ा में सजेगा ‘जलसा–सीजन 5’, मंदाकिनी होंगी मुख्य आकर्षण

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

IDMS फिल्म प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत एवं गीतू शर्मा के निर्देशन में आयोजित होने वाला भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “जलसा-सीजन 5” आगामी 9 अगस्त (रविवार) को सुबह 11:00 बजे डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज, टांडा (कांगड़ा) के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मंदाकिनी होंगी, जो बतौर मुख्य सेलिब्रिटी अतिथि इस आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाएंगी। उनकी उपस्थिति को लेकर प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस भव्य आयोजन में हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय गायक कुमार साहिल, ईशान भारद्वाज और अमित मित्तू समेत कई जाने-माने कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा कई अन्य सेलिब्रिटी और प्रतिभाशाली कलाकार भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

‘जलसा-सीजन 5’ के तहत विभिन्न आयु वर्गों के लिए डांस और मॉडलिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन कर सकेंगे। साथ ही, प्रतिष्ठित अवार्ड सम्मान के लिए भी इच्छुक प्रतिभागी अपना नामांकन करा सकते हैं।

आयोजक गीतू शर्मा और मनीषा ने प्रदेशभर के कलाकारों, प्रतिभागियों, अभिभावकों और कला प्रेमियों से इस सांस्कृतिक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

प्रतियोगिता, अवार्ड नामांकन या अन्य किसी भी जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 70183-57925 और 86270-06168 पर संपर्क कर सकते हैं।

संवाददाता : अकिंत वालिया

Please share your thoughts...