दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास युवाओं के लिए 27 सितंबर को कांगड़ा में इंटरव्यू

वेयरहाउस हेल्पर के पदों पर होगी भर्ती, 1300 एईडी वेतन के साथ ओवरटाइम भी मिलेगा

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

अगर आप 10वीं पास हैं और विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए रोजगार का अवसर है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से मान्यता प्राप्त एनके इंटरनेशनल (ओवरसीज मैनपावर कंसल्टेंट), कांगड़ा की ओर से दुबई की WE ONE कंपनी में वेयरहाउस हेल्पर के पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इसके लिए 27 सितंबर, 2026 (रविवार) को कांगड़ा स्थित एनके इंटरनेशनल के कार्यालय में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। भर्ती के लिए 10वीं पास युवा पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 1300 एईडी मासिक वेतन दिया जाएगा, जो भारतीय मुद्रा में करीब 34 हजार रुपये के बराबर है। इसके अतिरिक्त कंपनी की ओर से ओवरटाइम का भुगतान भी किया जाएगा।

इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की आयु 22 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उन्हें बेसिक अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से रहने, ट्रांसपोर्टेशन और मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सप्ताह में एक दिन साप्ताहिक अवकाश रहेगा। नियुक्ति कंपनी के नियमों के अनुसार दो वर्ष के अनुबंध पर होगी।

यहां पहुंचकर दें इंटरव्यू इच्छुक अभ्यर्थी 27 सितंबर को एनके इंटरनेशनल (ओवरसीज मैनपावर कंसल्टेंट), पहली मंजिल, कालरा कॉम्प्लेक्स के नजदीक, यूको बैंक के सामने, वीरता, कांगड़ा स्थित कार्यालय में पहुंच सकते हैं। 10वीं या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवा भी भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9317805559 पर संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी इस नंबर पर व्हाट्सऐप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Please share your thoughts...