शक्तिपीठ ज्वालामुखी में 3 दिन 24 घंटे खुला रहेगा ज्वालाजी मंदिर

उज्जवल हिमाचल । ज्वालाजी 

शारदीय नवरात्रों के  नवरात्रों के पावन अवसर पर शक्तिपीठ ज्वालामुखी में भक्तों की भीड़ उम्मीद से थोड़ी कम है।
नवरात्रो में मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं, जिससे उन्हें सुचारू रूप से दर्शन का लाभ मिल सके।
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुगमता को ध्यान में रखते हुए छठी, सप्तमी और अष्टमी के दिन मंदिर को 24 घंटे खुला रखने का निर्णय लिया है। इससे भक्तगण बिना किसी कठिनाई के दर्शन कर सकेंगे।
मंदिर परिसर में सुरक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की गई है। लगभग 125 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, वहीं भीड़ पर निगरानी रखने के लिए 80 सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन का भी सहारा लिया जा रहा है, इसके साथ ही, सभी श्रद्धालुओं के लिए ज्वालामुखी मंदिर में लंगर की उत्तम व्यवस्था की गई है।
मानसा पंजाब लंगर कमेटी श्रद्धालु पिछले 25 बर्षो से यहाँ लंगर लगा रहे हैँ।
लंगर कमेटी श्रद्धालुओ ने बताया की व्रतधारी भक्तों के लिए विशेष फलाहार की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है और बाकी श्रद्धालुओ को तीनो समय के भोजन की व्यवस्था की गई है।
मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि छठी सप्तमी अष्ट्मी 28, 29 व 30 सितंबर को मंदिर श्रद्धालुओ के दर्शनों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा।
मंदिर केवल आरती भोग के लिए बंद किया जाएगा।
देशभर से आए भक्तों ने मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की है। उन्होंने कहा कि उन्हें दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
पुजारी व न्यास सदस्य अविनेद्र शर्मा ने बताया नवरात्रो में मंदिर प्रशासन द्वारा किए गए विशेष प्रबंधों से भक्तों को आसानी से दर्शन करने का अवसर मिल रहा है और नवरात्रों का यह पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।
श्रद्धालु माता ज्वालामुखी के हवन में भी आहुतिया डाल रहे हैँ।