मंडी अंचल की कबड्डी टीम ने जीता रोमांचक फाइनल मुकाबला

एकल उत्तर हिमाचल संभाग के 32 खिलाड़ी लेंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग

एकल की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 18 अंचलों के 540 बच्चों ने लिया भाग
उज्जवल हिमाचल। मंडी
एकल अभियान उत्तर हिमाचल संभाग के 32 खिलाड़ी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में आने वाले फरवरी महीने में लखनउ में होने वाली राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन प्रतियोगिताओं में संभाग के खिलाड़ी कबड्डी, कुश्ती, लंबी कूद, उंची कूद और दौड़ में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में दो दिनों तक आयोजित खेलकूद स्पर्धा में किया गया है।
मंडी में दो दिनों तक चली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता को सोमवार को समापन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि के द्वारा विजेता और उपविजेता रहे प्रतिभागियों और टीमों को पुरस्कार व प्रशस्ती प्रत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान हुई खेलों में खिलाड़ियों ने अपना पूरा दमखम दिखाया। इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर हिमाचल संभाग के 18 अंचलों से 6 से 14 वर्ष आयु समूह के करीब 540 बच्चों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ेंः  किन्नौर: उरनी की पहाडिय़ों पर भूस्खलन, NH पर वाहनों की आवाजाही बंद

एकल उत्तरी हिमाचल संभाग के अभियान प्रमुख अजय राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि संभाग स्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रथम और दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी आगामी वर्ष 2023 में फरवरी महीने की 4, 5 और 6 तारीख को लखनऊ में होने वाली एकल अभियान की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण बच्चों को खेलों के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और युवा नशे से भी दूर रहते हैं। इस प्रतियोगिता में कबड्डी के अंतिम मुकाबले में मंडी अंचल की टीम ने सरकाघाट अंचल की टीम को हरा कर फाइनल पर अपना कब्जा जमाया। इस मौके पर समस्त संभाग, भाग व अंचल टोली मौजूद रही।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज