उज्जवल हिमाचल। शाहपुर
शाहपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में रैत कांग्रेस कार्यलय में बढ़ती महंगाई के बारे में प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने युवाओं के साथ बनाई रणनीति। पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा प्रदेश और देश की जनता को धोखा दिया है। जब जब चुनाव आते हैं, तब तब झूठ बोल कर जनता से वोट हथिया कर सत्ता पर काबिज हुए हैं, लेकिन बाद में जनता को हर मोर्चे पर ठेंगा दिखा कर मंहगाई का बोझ डाला है।
आज प्रदेश की भाजपा सरकार करोना की आड़ में जनता को लूटने का प्रयास कर रही है, जो कि प्रदेश और केंद्र सरकार को इस संकट की घड़ी में जनता को राहत देनी चाहिए थी, लेकिन भाजपा सरकार हर मोर्चे पर जनता को निचोड़ने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी कभी भी प्रदेश की जनता के साथ अन्याय नही होने देगी। हर मोर्चे पर कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है।