एनडीए सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कांगड़ा में भाजपा का बूथ स्तर पर कार्यशाला का आयोजन

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

केंद्र में एनडीए सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला कांगड़ा भाजपा ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया। मटौर कार्यालय में जिला कांगड़ा संगठंनात्मक भाजपा की बैठक पार्टी प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें कांगड़ा, शाहपुर, धर्मशाला, नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारीयों ने हिस्सा लिया। विपिन सिंह परमार ने कहा 11 जून को केंद्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में एनडीए सरकार के 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और इस दिन को भाजपा ने संकल्प से सिद्धि की और, आत्मनिर्भर हिंदुस्तान का नारा देकर मनाने का फैसला लिया है।

केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां को हर जिला, मंडल व बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए पार्टी पदाधिकारी साथ कार्यशाला में विस्तृत चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपी गई है। परमार ने कहा मेक इन इंडिया बेरोजगारों के लिए मुद्रा लोन योजना 8 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को उज्ज्वल योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन ओर किसान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में हर साल 6000, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत 10 करोड़ परिवारों को 50 करोड रुपए का लाभ केंद्र सरकार द्वारा दिया जा चुका है, इन जैसी कई योजनाएं शुरू कर देश की जनता को केंद्र की भाजपा सरकार ने राहत पहुंचाई है। उन्होंने कहा हर विधानसभा क्षेत्र में केंद्र की योजनाओं को रैली, संगोष्ठी के माध्यम से बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा।

उन्होंने कहा 21 जून को विश्व योग दिवस के उपलक्ष में हर पोलिंग बूथ ग्रामीण स्तर पर और स्कूलों में विश्व योग दिवस का आयोजन करने के लिए भाजपा प्रयासरत है इसके साथ 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को हर मंडल और पोलिंग बूथ पर मनाया जाएगा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पूरे देश में एक झंडा एक देश का नारा देखकर देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया है। परमार ने कहा पर्यावरण दिवस की बेला पर भाजपा ने हर भूत पर 10 पौधे लगाकर हरित क्रांति लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है इसके अलावा संघठनात्मक जिला कांगड़ा में भाजपा द्वारा आयोजित अन्य गतिविधियों पर भी कार्यशाला में चर्चा हुई। इससे पहले विपिन सिंह परमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया सह-प्रभारी व विधायक पवन काजल ने मुख्य अतिथि विपिन सिंह परमार का शाल और टोपी पहनाकर स्वागत किया।

संघटनात्मक जिला कांगड़ा के अध्यक्ष सचिन शर्मा ने जिला में भाजपा द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों का विस्तृत विवरण रखा और संकल्प से सिद्धि की ओर कार्यक्रम के लिए रूपरेखा बनाई। कार्यशाला में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पालमपुर संघटनात्मक पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक अरुण कुमार मेहरा “कूका“, ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, धर्मशाला मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉ. विशाल नहरिया, भुवनेश चौधरी, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, चंद्रभूषण नाग, सीमा, सोनू, अजीत राणा, रवि दत्त, कांगड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक, रंजीत, प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनय चौधरी, चम्पा भारद्वाज, सतप्रकाश सोनी, देवेंद्र कोहली, अशोक वशिष्ठ, सीमा चौधरी, रवि दत्त शर्मा, राकेश चौहान “पिंका“आदि अनेक भी उपस्थित रहे।

Please share your thoughts...