CM सुक्खू के प्रयासों से कांगड़ा जिला ने छुईं नई बुलंदियां : निशु मोंगरा

मुख्यमंत्री का कांगड़ा जिला से खास लगाव, अकेले कांगड़ा हलके में सडक़, बिजली व पानी पर चल रहे करोड़ों के काम

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

एपीएमसी के जिला व हिमाचल कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष निशु मोंगरा ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कांगड़ा जिला की जनता से खास लगाव है। यही कारण है कि आबादी में हिमाचल के सबसे बड़े जिला में अरबों रुपए के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। कांग्रेस वर्कर्ज और जनता से आयोजित बैठक में निशु मोंगरा ने जिला व अपने विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा का रिपोर्ट कार्ड रखा। मोंगरा ने लोगों से कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों से कांगड़ा जिला पर्यटन राजधानी बनने की ओर है। जिला में वनखंडी चिडिय़ाघर, डे-बोर्डिंग स्कूल, फोरलेन, एयरपोर्ट, स्मार्ट सिटी सरीखे प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जिला में आईटी पार्क के अलावा कृषि, बागबानी, उद्योग पर खास फोकस किया जा रहा है। कांगड़ा में राजस्व विभाग के कामों को स्पीडअप किया गया है। इसमें राजस्व अदालतों में शानदार काम हुआ है। मोंगरा ने कहा कि बरसाती आपदा के समय अधिकारी व्यवस्था परिवर्तन को चरितार्थ करते हुए शानदार काम कर रहे हैं।

बंद सडक़ों को खोला जा रहा है। बिजली, पानी की आपूर्ति को भी सुचारू किया गया है। मोंगरा ने कहा कि वह एपीएमसी के चेयरमैन हैं। सीएम के खास लगाव के कारण एपीएमसी ने साल 2022-23 से 24-25 तक एपीएमसी ने जिला कांगड़ा में दो करोड़ 61 लाख से ज्यादा की कमाई की है। इस अवधि के दौरान एपीएमसी ने सात करोड पचानवे लाख चौहतर हजार तीन सौ आठ रुपए की कमाई की, वहीं चार करोड अठासी लाख चालीस हजार छ सौ पच्चीस खर्च किया। ऐसे में कुल कमाई दो करोड़ इकसठ लाख से ज्यादा रही।

मोंगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगवाई में एपीएमसी लगातार आगे बढ़ रही है। कहा कि कांगड़ा सब्जी मंडी में साल 2024-25 में 23407 क्विंटल फल पहुंचे, जबकि सब्जी का आंकड़ा 58190 क्विंटल रहा। जसूर मंडी आवक में जिला में नंबर वन है। जसूर में इस अवधि में 43207 क्विंटल फल व 78558 क्विंटल सब्जी पहुंची। नगरोटा बगवां में 8378 क्विंटल फल, 23999 क्विंटल सब्जी पहुंची। उन्होंने कहा कि जिला में कछियारी, द्रम्मण आदि इलाकों में नई मंडियां बन रही हैं। अनाज बिक्री केंद्रों में इस बार किसानों को शानदार सुविधाएं दी गई हैं। बेहतर सुविधाओं के कारण किसानों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है। अकेले कांगड़ा हलके में पेयजल योजनाओं पर अरबों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। कांगड़ा शहर से सटी कछियारी, जोगीपुर, आदि पंचायतों को सीवरेज योजना से जोड़ा जा रहा है। फोरलेन से जिला के बाकी इलाकों के लिए तेजी से सर्विस लेन बन रहे हैं। फोरलेन प्रोजेक्टों पर तेजी से काम चल रहा है। कई जगह दिक्कत आई है, लेकिन फोरलेन बनने से जिला में खुशहाली आएगी।

शिमला से ऑफिस शिफ्ट करना स्मार्ट मूव

मोंगरा ने कहा कि राजधानी शिमला से वाइल्ड लाइफ विंग, रेरा समेत कुछ आफिस धर्मशाला शिफ्ट किए जा रहे हैं। यह मुख्यमंत्री का कांगड़ा जिला से लगाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। एक तो शिमला शहर से वर्कलोड कम होगा, दूसरा धर्मशाला को दूसरी राजधानी कहने का सपना साकार होगा।