उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर
सिविल नागरिक नूरपुर अस्पताल में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिकता तौर पर प्रदान करना मेरी प्राथमिकता होगी। सरकारी योजनाओं को प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाने पर भी फोकस रहेगा। सिविल अस्पताल नूरपुर में डॉ. अनुपमा शर्मा ने बतौर मेडिकल सुपरिटेंडेंट के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। जिला मंडी के सुंदरनगर की रहने वाली डॉ. अनुपमा शर्मा इससे पूर्व लालबहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज मंडी में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहीं थीं। उन्होंने बताया कि मैंने अभी अभी हाल ही में ज्वाइन किया है।
तथा मेरी प्राथमिकता रहेगी कि इस अस्पताल की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं का प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिले इसके लिए भी वह प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चल रही स्टाफ की कमी के बारे में बहुत जल्द हायर एथोरिटी को अवगत करवाया जाएगा ताकि आम नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
संवाददाता : विनय महाजन





