उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर
जिला कांगडा नूरपुर उपमंडल के बौड़ स्थित एक निजी पैलेस में घिर्थ बाहती चांहग महासभा इकाई नूरपुर का गठन जिलाध्यक्ष कांगड़ा एमएल कौंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनावी प्रक्रिया में लगभग 300 लोगों ने भाग लिया और सौहार्दपूर्ण माहौल में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से ईं. पवन कौंडल को अध्यक्ष और रविन्द्र चौधरी को महासचिव चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार चौधरी और अशोक कौंडल, जबकि सचिव पद पर किशोरी लाल का चयन किया गया।
बैठक में पूर्व चेयरमैन वलदेव पप्पी चौधरी, जिला महासचिव गुरचर्ण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जवाली मनोहर लाल आचार्य, प्रेम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक से पूर्व प्रधान विपन चौधरी, चमन थनोच, एडवोकेट सोम चौधरी आदि विशिष्ट लोग भी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष एमएल कौंडल ने बताया कि इंदौरा, फतेहपुर और जवाली इकाइयों के चुनाव पहले ही संपन्न हो चुके हैं और अब नूरपुर ब्लॉक का चुनाव भी सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि आगामी एक माह के भीतर पूरी कार्यकारिणी गठित की जाएगी, जिसमें महिला और युवा विंग का गठन भी शामिल होगा। नवनियुक्त अध्यक्ष ईं. पवन कौंडल ने कहा कि उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बिरादरी आज भी कई मायनों में पिछड़ेपन का शिकार है और उनके उत्थान के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।
संवाददाता : विनय महाजन





