कांगड़ा नगर परिषद ने नवाजे पुलिस अधिकारी व कर्मचारी

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा नगर परिषद में सोमवार को एक पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विनोद कुमार आईएएस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि एचटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अजय वर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “सम्मान देने से हम उन लोगों को प्रेरित करते हैं जिन्होंने समाज के लिए कुछ किया है।“ उन्होंने समाज को जागरूक करने पर जोर दिया और कहा कि इससे हम नशा जैसी कुरीतियों से बच सकते हैं। उन्होंने मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की और माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि माता-पिता को ज्ञान होना चाहिए कि जब उनका बच्चा फोन लेकर बैठा है तो फिर मैं क्या कर रहा है पढ़ाई कर रहा है या फिर अन्य गतिविधियों को देख रहा है।

 

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों  समाज में महत्वपूर्ण योगदान :  रेनू शर्मा 

नगर परिषद अध्यक्ष रेनू शर्मा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के अवसर पर कहा आज हम उन वीर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित कर रहे हैं जिन्होंने अपनी सेवाओं से समाज की सुरक्षा और सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने आगे कहा, “यह सम्मान न केवल उनकी सेवाओं को मान्यता देता है, बल्कि यह भी प्रेरित करता है कि हम अपने कर्तव्यों को और भी समर्पण से निभाएं।”

 

नगर परिषद ने नवाजा इन्हें…

कार्यक्रम में राजिंदर कुमार जसवाल (एचपीएस)अतिरिक्त एसपी एएनटीएफ, बलदेव दत्त शर्मा (HPS) डीएसपी- एन/आर सीआईडी ​​(आईएनटी) धर्मशाला।अंकित शर्मा (एचपीएस) डीएसपी कांगड़ा, संजीव कुमार, पुलिस थाना प्रभारी कांगड़ा। अजय कुमार सीआईडी ​​इंस्पेक्टर, जिला कांगड़ा इंस्पेक्टर संदीप चौधरी, एस.एच.ओ. जीआरपी कांगड़ा। एसआई विक्रम सिंह, यातायात प्रभारी कांगड़ा, एस.आई.योगेश ठाकुर I.O- P.S कांगड़ा। एचसी केशव कुमार प्रभारी सीआईडी ​​सब यूनिट कांगड़ा। एचएचसी उजागर पीएस कांगड़ा, कांस्टेबल ललित कुमार पीएस कांगड़ा, कांस्टेबल अभिषेक पीएस कांगड़ा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कांस्टेबल पंकज लाल, सीआईडी ​​सब यूनिट कांगड़ा, एचसी संदीप कुमार पीएस कांगड़ा को सम्मान दिया गया। वहीं, रिटायर्ड इंस्पेक्टर मनोज वालिया, शिवानी कौशल टीजीटी, सरस्वती वंदना के प्रतिभागी। कार्यक्रम में राष्ट्र गान के प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रेनू शर्मा, कार्यकारी अधिकारी चमन लाल, उपाध्यक्ष राज कुमारी, पार्षद सुमन लर्मा, एसएमओ कांगड़ा अल्पना, और व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे