उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर
पुलिस नूरपुर ने नशा माफिया के खिलाफ गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना इंदौरा के अधीन नशा तस्करी के 3 अभियोग दर्ज किए गए हैं जिसमें 13 आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रत्न ने एक प्रेस में देते हुए बताया कि पुलिस ने छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। इस मामले मे आरोपी कैंसराज पुत्र चमन लाल निवासी तमौटा के रिहायशी मकान से 7.80 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
इसके अलावा आरोपी पल्लवी पुत्री जम्मो निवासी तमौटा के रिहायशी मकान से 6.3 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपी जनक राज पुत्र चमन लाल निवासी तमौटा के रिहायशी मकान से 7.6 ग्राम हेरोईन चिट्टा और 10,500 रुप बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी कैंसराज पुत्र चमन लाल निवासी तमौटा पर पहले से ही कई अन्य अभियोग दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी जनक राज पुत्र चमन लाल निवासी तमौटा पर भी कई मामले दर्ज हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी कैंसराज पुत्र चमन लाल निवासी तमौटा को अदालत द्वारा मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21-61-85 के तहत 5 वर्ष के कठोर कारावास व 50,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। जोकि आरोपी उच्च न्यायलयशिमला से जमानत पर रिहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला पुलिस नूरपुर नशे के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रही है और किसी भी कीमत पर नशा तस्करी को बर्दाश्त नहीं करेगी।
संवाददाता : विनय महाजन





