HHC से एच/ एएसआई बने उजागर सिंह

उज्ज्वल हिमाचल । कांगड़ा

पुलिस विभाग में बेहतर कार्य करने वाले HHC  उजागर सिंह को पदोन्नति मिली है। उन्हें HHC से एच/ एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने खुद अपने हाथों से स्टार पहनाकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संजीव कुमार ने कहा कि उजागर सिंह ने पुलिस विभाग में अपनी मेहनत और निष्ठा से अपना स्थान बनाया है और उन्हें इस पदोन्नति के लिए चुना जाना उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।

उजागर सिंह ने पदोन्नति के लिए डीएसपी कांगड़ा अकिंत शर्मा व थाना प्रभारी संजीव कुमार और पुलिस विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे आगे भी पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं इसी तरह बेहतर तरीके से देंगे।