उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में आयोजित एक कार्यक्रम में कांगड़ा सेवियर ग्रुप को रक्तदान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने कांगड़ा सेवियर ग्रुप के किए गए कार्य को सराहा और भविष्य में और भी अच्छा कार्य करने के लिए उत्साहित किया।
इस कार्यक्रम में 100 से अधिक रक्तदान करने वाले डोनर्स तथा अन्य रक्तदान करने वाले समूहों को भी सम्मानित किया गया। कांगड़ा सेवियर ग्रुप की ओर से प्रेसिडेंट वीरेंद्र चौधरी, महासचिव मुनीष रेहलिया, पवन गुप्ता, संतोष कुमार, परविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
टांडा मेडिकल कॉलेज की ओर से डॉक्टर अंजली, मेडिकल सुपरीटेंडेंट तथा अन्य डॉक्टर और उनका स्टाफ भी उपस्थित रहा। इस सम्मान से कांगड़ा सेवियर ग्रुप के सदस्यों का मनोबल बढ़ेगा और वे रक्तदान के क्षेत्र में और भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।





