उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज टांडा द्वारा एक कार्यक्रम में कांगड़ा सेवियर ग्रुप जोकि रक्तदान के क्षेत्र में काम करता है उनके मुख्य संचालक को टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर मिलाप शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ मिलाप शर्मा द्वारा कांगड़ा सेवियर के किए गए कार्य को सराहा गया तथा भविष्य में और भी अच्छा कार्य करने के लिए उत्साहित किया गया।

इस कार्यक्रम में 100 से अधिक रक्तदान करने वाले सदस्यों तथा अन्य रक्तदान करने वाले समूहों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कांगड़ा सेवियर की ओर से अध्यक्ष प्रेसिडेंट वीरेंद्र चौधरी, महासचिव मुनीष रेहलिया, पवन गुप्ता, संतोष कुमार, परविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे। टांडा मेडिकल कॉलेज की ओर से डॉक्टर अंजली, मेडिकल सुपरीटेंडेंट, अन्य डॉक्टर तथा उनका स्टाफ भी उपस्थित रहा।
संवाददाता : अंकित वालिया





