उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में जिला स्तरीय घृत पर्व पर होने वाले होने वाले भगवती जागरण के आयोजन को करवाने के लिए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के दिल्ली के श्रद्धालु को जहां फाइनल किया गया है वही लंगर के लिए भी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु को अनुमति प्रदान की गई है। बड़े स्तर पर होने वाले जिला स्तरीय घृत पर्व के भगवती जागरण के आयोजन को करवाने के लिए मंदिर न्यास के पास चार श्रद्धालुओं ने आवेदन किया था जिसको लकर शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर न्यास मंदिर अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था जो कि श्रद्धालुओं के आवेदन को परखे व आयोजन कर्ता का नाम फाइनल करे। श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर न्यास की मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि दिल्ली के श्रद्धालु आयुश व पिंकी को घृत पर्व के अवसर पर होने वाले भगवती जागरण करवाने की अनुमति प्रदान की गई है जबकि मंदिर साज सजावट व अन्य कार्यक्रम भी यही श्रद्धालु करवाने के लिए सहमति बनी है।
उन्होने बताया कि हालांकि मक्कर संक्राति पर होने वाले जिला स्तरीय घृत पर्व पर लंगर के आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु अभय कुमार को जिम्मेदारी दी गई है जो कि घृत पर्व वाले दिन तीन समय का लंगर का संचालन करेगंे। उन्होने बताया कि भगवती जागरण के लिए चार श्रद्धालुओं ने मंदिर न्यास के पास प्रार्थना पत्र दिये थे और सभी श्रद्धालुओं का बड़े स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन करवाने की हामी भरी थी। उन्होने बताया कि सभी श्रद्धालुओं द्वारा भगवती जारगण के आयोजन पर बड़े भजन कलाकार लाने का भी दावा कर रहे थे और उसी के आधार पर घृत पर्व पर आयोजन कर्ता को फाइनल किया गया है। अलीगढ़ के रहने वाले श्रद्धालु आयुश ने बताया कि श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर न्यास ने उन्हे भगवती जागरण के आयोजन करवाने की अनुमति दी है जो कि हमारे परिवार के लिए गर्व की बात है।
उन्होने बताया कि पंजाब के प्रसिद्ध युवा भजन गायक मणी लाडला घृत पर्व पर मुख्य भजन गायक होगें। उन्होने बताया कि भजन गायक मणी लाडला मुख्य रूप से अमृतसर, पंजाब के रहने वाले हैं, और वे अपने पंजाबी और माता रानी के भक्ति गीतों (भजनों) के लिए जाने जाते हैं, खासकर चिंतपूर्णी माता के भजनों के लिए प्रसिद्ध है।
उन्होंने माता चिंतपूर्णी मंदिर में चुन्नी 2 जैसे एल्बम की शूटिंग भी की है जबकि भजन संजय सावरियां व जम्मू के भजन गायक शिवम शिवालिक भी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध करेगें। उन्होने बताया कि अभी ओर भजन कलाकरों को भी चयन किया जा रहा है जबकि स्थानीय कलाकार उनसे संपर्क कर रहे है। उन्होने बताया कि घृत पर्व पर होने वाला भगवती जागरण को लाइव करने का भी प्रयास किया जा रहा है कि अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु भी इस अवसर को लाइव देख सकें।





