पर्यटन की दृष्टि से कांगड़ा को मिलेंगे नए पंख, 1 साल में होगा हेलीपोर्ट का निर्माण

सीएम सुक्खू ने धर्मशाला में की कांगड़ा के पर्यटन विकास की घोषणा
उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने राजनीति रोटियां सेकने के लिए प्रदेश में 900 संस्थान खोल दिए इसमें से 380 तो स्कूल पाए गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मशाला में पहुंचने पर पत्रकारों बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम जनता की सरकार आई है। उन्होंने कहा की 75 सालों में कांग्रेस की सरकारों ने जो संस्थान खोले उनके अधिकारियों व कर्मचारियों को भाजपा ने अपनी खोली संस्थाओं में बिठा दिया।

स्कूल तो खोले पर भाजपा ने टीचरों की भर्ती क्यों नहीं की। भाजपा ने सत्ता में रहते हुए हर जगह घोटाले किए हैं। शिक्षा संस्थानों का बेड़ा गरख करने में भी भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां संस्थानों की जरूरत होगी। कांग्रेस सरकार बजट को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों कर्मचारियों के साथ संस्थान खोलेगी।

यह भी पढ़ें : 7 जनवरी से पूर्व चुनावी खर्च का लेखा-जोखा जमा करें सभी उम्मीदवारः व्यय प्रेक्षक

उन्होंने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि से मजबूती के साथ विकसित किया जाएगा तथा इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि पर्यटकों को किस प्रकार से ज्यादा दिनों के लिए क्षेत्र में रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में 1 साल के भीतर ही हेलीपोर्ट का निर्माण कर दिया जाएगा ताकि पर्यटकों को इसका लाभ मिल सके।

इस हेलीपोर्ट से जिला के सभी हेडक्वाटरों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट को लेकर भी उनकी एसआईए स्कीम लाई गई है इसमें कितना फायदा होगा और कितना नुकसान, इसको देखकर ही कांगड़ा एयरपोर्ट के बारे में फैसला लिया जाएगा।

संवाददाता : ब्यूरो धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।