कांगड़ा के कांग्रेस नेता जगदीश चंद सिपहिया का निधन

Kangra's Congress leader Jagdish Chand Siphia passed away

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक (Cooperative Bank) के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जगदीश सिपहिया का दुखद निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने शुक्रवार को चंड़ीगढ़ में एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के करीबी थे।

यह भी पढ़ेंः कुंईर के देव व्यास ऋषि से होगा नाग चपलानंदु का भव्य मिलन

जानकारी के अनुसार, कांग्रेसी नेता जगदीश सिपहिया कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अभी हाल ही के चुनावों में कांग्रेस ने इन्हें कांगड़ा के सुलह विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन वह चुनाव हार गए थे। जगदीश सिपहिया पर 6 बार के मुख्यमंत्री रहे नेता वीरभद्र सिंह (Leader Virbhadra Singh) गुट के करीबी थे। शनिवार को पैतृक गांव सकोह में अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि कांगड़ा बैंक में भर्तियों में गड़बड़ी के चलते उन पर विजिलेंस ने मामला दर्ज किया था।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।