उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर
नूरपुर क्षेत्र गांव कंडी बासा वजीरां के रहने वाले कार्तिक राणा ने राज्य स्तरीय प्रदेश पुरुष एवं महिला वर्ग स्टेट पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। होनहार ने जूनियर 59 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 160 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक हासिल किया व अपने इलाके का नाम रोशन किया।
उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच अनुपम शर्मा व माता-पिता को दिया। यह प्रतियोगिता 30 अगस्त से 31 अगस्त 2025 को ओम पैलेस रैत कांगड़ा में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में एसडीएम शाहपुर करतार सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
संवाददाता : विनय महाजन





