हिमाचल की बेटी काव्या शर्मा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड स्कूल गेम्स में दिखाएंगी दम, मुनीष शर्मा ने दी बधाई

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट की बेटी काव्या शर्मा ने बास्केटबॉल कोर्ट पर अपनी लगन और मेहनत से प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहुंचा दिया है। महिला खेल हॉस्टल, सरकाघाट में प्रशिक्षण ले रही काव्या का चयन वर्ल्ड स्कूल गेम्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

जर्सी नंबर 11 के साथ मैदान में उतरने वाली काव्या अब देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हिमाचल बास्केटबॉल संघ के महासचिव मुनीश शर्मा ने काव्या को बधाई देते हुए कहा कि काव्या की यह सफलता संकल्प, मेहनत और समर्पण का जीता-जागता उदाहरण है। वह प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। हमें गर्व है कि हिमाचल की मिट्टी से निकली बेटी अब तिरंगे के लिए खेलेगी।

मुनीष शर्मा ने कहा कि काव्या की इस कामयाबी से सरकाघाट ही नहीं, पूरे हिमाचल में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों का मानना है कि काव्या का चयन प्रदेश में महिला बास्केटबॉल के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा मनीष शर्मा ने इस कामयाबी के लिए बास्केटबॉल एसोसिएशन के सभी अधिकारी व पदाधिकारियों को बधाई दी।