‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने युवाओं को किया प्रोत्साहित; महिला मोर्चा ने बांधी राखी

खेलो इंडिया कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी, पदाधिकारी रहे मौजूद

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा 

प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा शुरू किए गए खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत कांगड़ा निफट संस्थान में कांगड़ा चंबा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज द्वारा अध्यक्षता की गई। जिसमें खेलों के प्रति युवाओं के लिए प्रोत्साहन व प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया।

इस दौरान प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रंजू रस्तोगी, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, महामंत्री बबीता संधू, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा चौधरी, जिला महामंत्री देवेंद्र कोहली, सुनेजा चौधरी उपाध्यक्ष आशा कुमारी, महिला मोर्चा कांगड़ा की अध्यक्ष शिखा चौधरी व दोनों मंडलों के अध्यक्ष रंजीत चौधरी और अशोक कुमार, विजय ठाकुर महामंत्री, महिला मोर्चा की महामंत्री सुधा त्रिवेदी, मंडल महामंत्री चंपा भारद्वाज मौजूद रही। इस कार्यक्रम के बाद महिला मोर्चा कांगड़ा ने सांसद डॉ राजीव भारद्वाज को राखी बांधकर शुभकामनाएं दी।

संवाददाता: अंकित वालिया