फोर्टिस कांगड़ा में अत्याधुनिक तकनीक से हुआ घुटना रिप्लेसमेंट

उज्ज्वल हिमाचल । कांगड़ा

फोर्टिस अस्पताल, कांगड़ा ने चिकित्सा प्रौद्योगिकी में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) टीकेआर (टोटल घुटना रिप्लेसमेंट) एवं टोटल कूल्हा पुनर्निर्माण तकनीक के साथ का उद्घाटन किया है। यह नई तकनीक घुटनों से संबंधित रोगियों को बेहतर उपचार और सटीकता के साथ सर्जरी का लाभ प्रदान करेगी। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ गुरनीक सिंह ने कहा कि एआर तकनीक का उपयोग करते हुए सर्जन रोगी की वास्तविक शारीरिक संरचना का तीन आयामी प्रारूप देखने में सक्षम होते हैं, जिससे सर्जरी की योजना बनाने और उसे सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने में सहायता मिलती है। इस प्रक्रिया से रोगियों को सर्जरी के दौरान अधिक सुरक्षा और आराम का अनुभव होता है।

डॉ. गुरनीक सिंह ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हमेशा नवीनतम चिकित्सा प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि रोगियों को सर्वोत्तम संभव देखभाल मिल सके। ऑगमेंटेड रियलिटीटी टीकेआर हमारे अस्पताल की इस दिशा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में कई प्रमुख चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। उन्होंने इस तकनीक के लाभों और भविष्य में इसके संभावित विकास के बारे में चर्चा की। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा रोगियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस नई तकनीक के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक तकनीक के साथ बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा प्रदान होगी