सिद्ध श्री शिंडू बाबा बालक नाथ मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

सिद्ध श्री शिंडू बाबा बालक नाथ मंदिर करियाड़ा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की पूर्व संध्या पर विश्व शांति ओर जनकल्याण के लिए महामृत्युंजय का पाठ शुरू हो गया। मंदिर के प्रबंधक कुलदीप गुलेरिया ने बताया कि हर वर्ष कि भांति नाग मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सोमबार को मंदिर परिसर में बिख्यात ज्योतिष पंडित भिबानी शर्मा की अगुबाई में महामृत्युजय का पाठ शुरू हुआ। 15 अगस्त दोपहर एक बजे हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली जाएगी।

मंदिर को रंग बिरंगी रौशनी ओर आकर्षक फूलों से सजाया जा रहा है। 15 अगस्त को बैजनाथ से सात बर्षीय सिंगर लिटिल चैंपियन केशब ओर प्रसिद्ध भजन गायक पम्मी ठाकुर श्री कृष्ण महिमा का गुणगान रात को करेंगे। कुलदीप गुलेरिया ने बताया कि 15 अगस्त दिन को ब्रत धारकों के लिए फ़लाहर ओर शाम को कांगड़ी धाम परोसी जाएगी। मंदिर में अम्बाला से राजू, जम्मू से बबा जैन, सहित लुधियाना, होशियारपुर, ओर पंजाब से कई श्रद्धालू मंदिर परिसर में पहुंच चुके है। गुलेरिया ने बताया रोजाना मंदिर में जन्माष्टमी तक भजन संध्या का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा।