अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष बने कुलदीप सिंह तंवर

उज्जवल हिमाचल। हरियाणा

राजपूत समाज के सबसे बड़े संगठन अखिल ‘भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी को क्षत्रिय महासभा’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक यहां राजपूत वाटिका में संपन्न हुई। एक सादे परंतु प्रभावशाली समारोह में पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह भदौरिया के निधन के बाद संगठन को नया अध्यक्ष चुने जाने के लिए मंथन हुआ। पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह भदौरिया को श्रद्धांजलि देने के बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह महेदवास ने हरियाणा के ठाकुर कुलदीप सिंह तंवर को नया अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव रखा।

यह भी देखें : एशिया के पहले ओपन एयर आइस स्केटिंग रिंक में जल्‍द शुरू होगी स्‍केटिंग, बर्फ जमाने का काम शुरू…

प्रस्ताव पर कार्यकारिणी के सदस्यों की सहमति मिलने के बाद कुलदीप सिंह तंवर को महासभा का अध्यक्ष घोषित कर दिया। गौरतलब है कि सन‍् 1897 में अवागढ़ के राजा बलवंत सिंह द्वारा गठित की गयी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सैकड़ों सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता मथुरा के पूर्व विधायक कुशलपाल सिंह एवं बैठक की गतिविधियों का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री गुलाब सिंह एवं जनबीर सिंह ने किया।

महासभा के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह भदौरिया की पत्नी सरोज भदौरिया, कर्नाटक से आयीं महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्नपूर्णा सिंह, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राठौर, राजस्थान के अध्यक्ष शक्ति सिंह राजावत, दिल्ली के अध्यक्ष मंगल सिंह परिहार, बैंगलोर के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हरियाणा के अध्यक्ष दलबीर सिंह चौहान, पंजाब के अध्यक्ष हरमेश सिंह राणा, उत्तराखंड के अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर, त्रिपुरा के अध्यक्ष वर्जित सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र राणा, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, युवा अध्यक्ष संदीप सिंह एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा का अध्यक्ष चुने जाने पर कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि राजपूत समाज को एकजुट करके उनके मान-सम्मान, कल्याण और उत्थान के लिए काम किया जाएगा। देश भर में राजपूतों को जागरूक करके एक मंच पर लाया जाएगा।