उज्ज्वल हिमाचल। कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के इनर अखाड़ा में मलबे में दबे तीन और शव बरामद हुए हैं। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दो शव एक ही जगह मिले है, जवकि एक शव अन्य जगह से बरामद किया है। अब तक कुल 7 शव मिले हैं, जबकि 2 दो लोग अभी दबे हुए हैं।
एक जगह दो एलएनटी के साथ मलबा हटाया जा रहा है। जबकि एक जगह मैनुअली सर्च ऑपरेशन चलाया है। एनडीआरएफए एसडीआरएफए होमगार्डए पुलिस की टीमें सर्च ऑपरेशन में तैनात हैं।





