संदिग्ध परिस्थितियों फंदे पर झूलता मिला महिला का शव

सुरेन्द्र जंवाल। बिलासपुर

बिलासपुर शहर के रौडा सेक्टर में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में एक महिला अपने कमरे में दुपट्टे से बने फंदे पर झूलती मिली। इसके पिता व भाभी को जैसे ही इस बात का पता चला, उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। बिलासपुर पुलिस ने ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर महिला का शव परिजनों को सौप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए बिलासपुर के डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है कि मामला आत्महत्या से जुड़ा है या फिर हत्या से। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए आगामी छानबीन कर रही है।