भारतीय किसान संघ के लाला राम कश्यप बने अध्यक्ष

संजीव कुमार। गोहर

लाला राम कश्यप को प्रधान व सचिव दीवान भारद्वाज को नियुक्त किया गया। भारतीय किसान संघ की बैठक आज वन विश्रामगृह चैल चौक में लाला राम कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में हरीराम पवार संगठन मंत्री व नंदलाल शर्मा जिला मंत्री संघ के चुनाव करवाने हेतु विकास खंड में विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर विकास खंड गोहर के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए, जिसमें (अध्यक्ष) प्रधान लाला राम कश्यप, उप प्रधान कुशाल चंद, सचिव दिवान भारद्वाज, सहसचिव मेघ सिंह, युवा प्रमुख भूप सिंह, जैविक प्रमुख मायाराम विपन मंडी प्रमुख दिलीप कुमार अन्य 14 लोगों को सदस्य नियुक्त किया गया।