- Advertisement -spot_img
16.4 C
Shimla
Tuesday, March 28, 2023

स्वर्गीय जीएस बाली की धर्मपत्नी का निधन, समाजसेवी रामकृष्ण चौधरी ने किया शोक व्यक्त

Must read

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां के पूर्व मंत्री व स्वर्गीय विकास पुरूष जीएस बाली की धर्मपत्नी एवं कैबिनेट मंत्री व विधायक आरएस बाली की माता किरण बाली का आज सुबह निधन हो गया है। बता दें किरण बाली लंबे समय से बीमार थीं। जिसके चलते आज सुबह 7 बजे दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें : 31 मार्च से पहले अपना ऑडिटर करवाएं सहकारी सभाएं, वरना होगी विभागीय कार्यवाही

 

शोक व्यक्त करते हुए समाजसेवी रामकृष्ण चौधरी ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश सहित दिल्ली में शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुःख के समय में हौसला और साहस दें। किरण बाली के निधन पर कई राजनीतिक व समाजिक संस्थाओं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया गया।

 

कैबिनेट मंत्री आरएस बाली ने सबको सूचित करते हुए बताया कि “मेरी पूज्य मां श्रीमती किरण बाली जी का स्वर्गवास हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार 19 फरवरी 2023 को किया जाएगा।” किरण बाली की अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे मजदूर कुटिया, कांगडा से प्रस्थान करेगी और दोपहर 12 से 1 बजे ओेबीसी भवन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके उपरांत 2 बजे चामुंडा धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: