लॉकडाउन-4 : मछुआरों के चेहरों पर लाैटी रौनक

नगरोटा सूरियां। अनुराग ठाकुर

लॉकडाउन-4 के बाद आखिर मछुआरों के चेहरों पर रौनक लौट आई। मछुआरों ने आज लगभग 234 किलो मछली सोसायटी में बेची। covid,19 कि महामारी के चलते लगभग दो महीनों बाद कुछ मछुआरों ने आज सुबह नगरोटा सूरियां मत्स्य विक्रय केंद्र में अपनी मछलियों को बेचकर कुछ राहत की सांस ली, लेकिन दूसरी तरफ ठेकेदार के लिए भी काफी समस्या नजर आ रही है। क्योंकि ठेकेदार को पंजाब में मछलियों को बेचने का परमिट अभी तक भी नहीं मिला है। ज्यादातर मछ्ली की मांग पंजाब से ही होती है। हिमाचल में रेट भी कम ही मिलते हैं। इसलिए ठेकेदार ने हिमाचल प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि पंजाब का परमिट सरकार उन्हें दे, जिससे उनकी समस्या दूर हो सके।