- Advertisement -spot_img
16.4 C
Shimla
Tuesday, March 28, 2023

126 करोड़ 39 लाख 6 हजार 555 में बिके बीबीएन के शराब के ठेके

गतवर्ष की बजाय 38 करोड़ 7 लाख 97 हजार 355 रूपए का हुआ इजाफा

Must read

उज्जवल हिमाचल। बद्दी

बद्दी-बरोटीवाला व नालागढ़ के शराब के ठेकों की बोली बी.बी.एन.आई.ए. कार्यालय में ए.डी.सी. जफर इकबाल की अध्यक्षता में हुई। बी.बी.एन. क्षेत्र के 7 शराब के युनिट 126 करोड़ 39 लाख 6 हजार 555 रूपए में बिके जो कि रिजर्व प्राईस से 43 प्रतिशत बढ़ौतरी हुई है जबकि गत वर्ष की बजाय इस वर्ष विभाग को 59 प्रतिशत के राजस्व का मुनाफा हुआ है। वर्ष 2021-22 में बी.बी.एन. के शराब के ठेके 79 करोड़ 16 लाख 1 हजार 900 रूपए में बिके थे वहीं वर्ष 2022-23 में टेंडर व बोली प्रक्रिया के जरिए 126 करोड़ 39 लाख 6 हजार 555 रूपए में बिके।

बी.बी.एन. कार्यालय में शराब के ठेकों की बोली लगभग 11 बजे शुरू हुई व सबसे पहले युनिट-1 नालागढ़ 26 प्रतिशत बढ़ौतरी के साथ 37 करोड़ 87 लाख रूपए में जरनैल सिंह ने टेंडर प्रक्रिया के जरिए हासिल किया। वहीं युनिट-2 बरोटीवाला में 34 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ 15 करोड़ 41 लाख 55 हजार 555 रूपए में टेंडर के जरिए लेखराम ने हासिल किया। युनिट-3 साई रोड़ 45 प्रतिशत बढ़ौतरी के साथ 12 करोड़ 72 लाख 51 हजार में भुपिंद्र कौर ने टेंडर प्रक्रिया के जरिए हासिल किया। युनिट -4 काठा 50 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ 15 करेाड़ 22 लाख रूपए में सुभाष कुमार ने बोली के जरिए हासिल किया।

युनिट-5 पी.डी.एम.चौंक 60 प्रतिशत बढ़ौतरी के साथ 14 करोड़ 45 लाख रूपए में हंसराज मैहता ने बोली के जरिए लिया। इसके अलावा युनिट 6 मलकुमाजरा 55 प्रतिशत बढ़ौतरी के साथ 16 करोड़ 70 लाख रूपए में गुरमेल सिंह ने बोली के जरिए हासिल किया। वहीं युनिट 7 किश्रपुरा 70 प्रतिशत बढ़ौरी के साथ 14 करोड़ 1 लाख रूपए में निर्मल ङ्क्षसह ने बोली के जरिए हासिल किया जो कि इस वर्ष की सबसे अधिक बढ़ौतरी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ेंः ज्वाली में बकरी पालक पर जानलेवा हमला, पुल से नीचे दिया धक्का

आप को बता दें कि इस बार विभाग ने बी.बी.एन. के सभी 7 युनिटों के शराब के ठेकों का रिजर्व प्राईज 88 करेाड़ 31 लाख 9 हजार 200 रूपए रखा था जिसमें इस वर्ष 38 करोड़ 7 लाख 97 हजार 355 रूपए के राजस्व की बढ़ौतरी हुई है। विदित हो कि इससे पहले भाजपा की सरकार में बिना बोली के ही कुछ प्रतिशत बढ़ौतरी के साथ शराब के ठेकों का आवंटन किया जा रहा था जिसमें पुराने ठेकेदार ही मजे ले रहे थे जबकि सरकार को इसमें नुकसान उठाना पड़ रहा था।

परन्तु प्रदेश मे सत्ता परिवर्तन के बाद सुक्खु सरकार ने शराब के ठेकों की बोली टेंडर व बोली प्रक्रिया के जरिए करवा कर सरकार को करोड़ों के राजस्व का फायदा दिलवाया है। सी.पी.एस. राम कुमार का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर पांच साल बाद शराब के ठेकों की बोली टेंडर व बोली प्रक्रिया के बाद हुई है जिससे सरकार को 38 करोड़ रूपए का फायदा मिला है।

संवाददाताः सुरेंद्र सिंह सोनी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

Please share your thoughts...

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: