किड्स किंगडम प्री स्कूल के नन्हे सितारों ने स्टूडेंट लेड कॉन्फ्रेंस में बिखेरा हुनर

उज्जवल हिमाचल । नगरोटा बगवां

हिमालयन पब्लिक स्कूल नगरोटा बगवां के प्री प्राइमरी विंग किड्स किंगडम एलीमेंट्री स्कूल में स्टूडेंट लेड कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम 2026 का आयोजन बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सीख को मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से किया गया। नर्सरी, जूनियर केजी और सीनियर केजी के नन्हे कलाकारों ने विभिन्न शैक्षणिक विषयों को गीत, नृत्य, संवाद और गतिविधियों के माध्यम से बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन कार्तिकी और आध्या वर्मा ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल निदेशक अनुराग गुप्ता और प्रधानाचार्य सपना डोगरा द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अभिभावकों का स्वागत सीनियर केजी-बी के छात्रों अक्षिता और उसके सहयोगियों द्वारा स्वागत नृत्य मंच से किया गया। नर्सरी, जूनियर केजी और सीनियर केजी के नन्हे कलाकारों ने विभिन्न शैक्षणिक विषयों को गीत, नृत्य, संवाद और गतिविधियों के माध्यम से बेहद आकर्अक्षिता ग्रुप के शानदार स्वागत नृत्य से हुआ। इसके बाद जूनियर केजी-बी के ग्रुप ने ज्ञानेंद्रियों, जबकि नर्सरी-ए के अभिनव ग्रुप ने रंगों की प्रस्तुति देकर बच्चों की रचनात्मकता दिखाई।

नर्सरी-बी के स्वस्तिका, सात्विक, परीक्षित, हिमांशी, परव ठाकुर, एवं मिशिका ने राष्ट्रीय प्रतीकों, जूनियर के.जी-ए पारिवारिक संबंध प्रिशा राणा,शौर्य,मायरा ठाकुर,शिवांश,निवेक्षा,सोहम,प्रण,वामिका,शिवेन,शानवी,आश्मी,कायरब ,आशव,आयुष राणा ग्रुप ने पारिवारिक संबंधों और सीनियर केजी-बी के शानवी ग्रुप ने सामुदायिक सहायकों को कम्युनिटी हेल्पर्स , अक्षिता, अवनी, कायरा, पारिक्षित, रियांश, सान्वी राणा, क्रियांश, रुधव, आरव, यक्ष, अश्विक अंदाज़ में प्रस्तुत किया। वहीं जूनियर केजी-बी के हिमांशी ग्रुप ने स्वर गीत और नर्सरी-ए क ग्रुप ने अक्षर गीत प्रस्तुत किया।प्रक्षित, प्रिशा, अद्विक, राश्व, मायरा सीख को मनोरंजन से जोड़ते हुए नर्सरी-बी के मायरा , रक्षित, आकर्ष, तेजस, हर्षिका, मिशिका एवं मयारा ने इंद्रिय अनुभव, सीनियर केजी-ए के सेवी, अमायरा धडवाल, शिवांशी, एंजेल, यास्मीन ध्रुविका, समायरा, बरुनी, निथिक लक्षिका, आयुष ग्रुप ने मात्राओं की अदालत, जूनियर केजी-ए के राव्या ग्रुप ने संख्या नाम और सीनियर केजी-बी के नव्या ग्रुप ने व्यंजन-स्वर-व्यंजन शब्द प्रस्तुत किए।

इसी क्रम में जूनियर केजी-बी के मिशाश सैनी ने हाथ धोने, नर्सरी-ए के आशी ग्रुप ने साइमन कहता है, सीनियर केजी-ए के लक्षिका, अन्वेषा, आराध्या नित्यश, विहान, अद्विक रियार, रक्षित, तानिश, अनिशा आरोही सक्षम ग्रुप ने बड़ा और छोटा और नर्सरी-बी के अनाया कपूर, रिशा,सृष्टि सायरा कपूर, कृषव, रियांश मेहरा,नित्यांश, शिवांश पंजला, शिविन अयान, सौरभ नक्षिता और एंजेल ने आकारों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जूनियर केजी-ए के प्रियांश कंडवाल ने पंच इंद्रियों, सीनियर केजी-बी के आरव ग्रुप ने पशु अवधारणाओं, सीनियर केजी-ए के लाइट सेवी ,वारुणी अयांशी कृषिव, आयुष आरोही रक्षित ,परीक्षित। ग्रुप ने यातायात संकेत तथा नर्सरी-बी के त्रिशा , दक्षित, शिवांश, रियांश,अनाया,एवं अद्विक ने क्रिया गीत प्रस्तुत किया। अंत में नर्सरी-ए के प्रियांशी ने फलों की अवधारणा के माध्यम से अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।

इस कार्यक्रम की तैयारियों में अभिभावकों की सहभागिता भी विशेष रही। बच्चों ने घर पर अपने संवाद गीत और प्रस्तुतियों का अभ्यास किया और अभिभावकों ने उन्हें लगातार प्रोत्साहित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। अभिभावकों के सहयोग और सराहना ने बच्चों में आत्मविश्वास जगाया और उन्हें पूरे उत्साह के साथ मंच पर प्रस्तुति देने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों की सामूहिक मेहनत से इस कार्यक्रम में सीख, प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह का एक यादगार उत्सव बनकर सामने आया। अंत में विद्यालय के निदेशक अनुराग गुप्ता ने सभी शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Please share your thoughts...