महादेव में व्यापारियों को श्रम कानूनों के प्रति किया जागरूक

जिला में अभी तक 66 हजार लोग किए गए पंजीकृत

उमेश भारद्वाज। मंडी

मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के महादेव स्थित शिव मंदिर में सोमवार को महादेव व्यापार मंडल द्वारा श्रम विभाग के सहयोग से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला श्रम अधिकारी प्यारेलाल ने उपस्थित व्यापारियों को श्रम कानूनों और श्रम बोर्ड में पंजीकरण करने के तरीकों के बारे में विस्तार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र में उप चुनावों के चलते पंजीकृत कार्य डेढ़ माह देरी से शुरू हुआ। जिला में असंगठित क्षेत्र के लोगों को श्रमिक बोर्ड में पंजीकरण करने के लिए केंद्र सरकार ने मुहिम छेड़ रखी है।

यह भी देखें : मंडी में हुडदंग मचाते युवक का वीडियो हुआ वायरल…

जिला मंडी में करीब 66 हजार लोगों को अब तक इसमें पंजीकृत किया जा चुका है। मंडी जिला पंजीकरण करने क्षेत्र में प्रदेश का दूसरा जिला है। इसमें भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा जो भी सुविधाएं व्यापारियों और रेहड़ी-फहड़ी धारकों के लिए की जाएंगी, उसका लाभ व्यापारियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग इसमें पंजीकृत हो ऐसा विभाग का प्रयास है। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान प्रकाश चंद गुप्ता, महासचिव गोपाल शर्मा व सलाहकार मोहन लाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।