- Advertisement -spot_img
5.5 C
Shimla
Sunday, March 26, 2023

महाशिवरात्रि पर्व पर त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम में महामृत्युंजय जाप व हवन, पवन काजल ने डाली आहुतियां

Must read

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

महाशिवरात्रि पर्व पर पुराना कांगड़ा स्थित त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम में 24 घंटे के लिए अखंड महामृत्युंजय जाप हवन यज्ञ किया गया। विश्व शांति, जनकल्याण के लिए विश्व प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रंजीत सिंह के सानिध्य में आयोजित अखंड महामृत्युंजय हवन यज्ञ में स्थानीय विधायक पवन काजल ने भी आहुतियां डाली। योग गुरू रंजीत सिंह ने कहा कि घर में हवन यज्ञ करने से शरीर, घर और वातावरण में शुद्धि मिलती है।

यह भी पढ़ें : नूरपुर में धूमधाम से मनाया गया ऋषि बौद्ध दिवस

उन्होंने कहा पुराना कांगड़ा योग आश्रम में 24 घंटे का अखंड महामृत्युंजय जाप हवन यज्ञ किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए लोग आहुतियां डाल रहे हैं। विधायक पवन काजल ने कहा योग आश्रम के विकास के लिए हर संभव योगदान देंगे। काजल इसके बाद पुराना कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक झाडू महादेव शिव मंदिर में भी गए और मंदिर परिसर में भवन निर्माण करवाने का मंदिर कमेटी को आश्वासन दिया।

काजल ने इससे पहले कांगड़ा बाईपास स्थित बाबा हरिद्वार मंदिर और जमानाबाद शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंडल बीजेपी अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी महिला भाजपा नेता चंपा, रेखा देवी, मोहित सैनी नगर पार्षद पुष्पा, पुराना कांगड़ा सुधार सभा के अध्यक्ष मास्टर रमेश असित, अशोक तिवारी, राकेश मेहरा नगर पार्षद सुमन वर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। पुराना कांगड़ा में ही शिव पार्वती के विवाह का आयोजन भी किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: