बेटी की शादी में महिला मंडल दमयन्ती ने दिया 2200 का तोहफा

Mahila Mandal Damayanti gave a gift of 2200 in the daughter's wedding
विजयन्ती महिला मंडल सुक्कीबाईं ने कमरुघाटी में पहल करते हुए एक बेटी की शादी में उसको बतौर शगुन 2200 रुपए का तोहफा भेंट किया

गौहरः विजयन्ती महिला मंडल सुक्कीबाईं ने कमरुघाटी में पहल करते हुए एक बेटी की शादी में उसको बतौर शगुन 2200 रुपए का तोहफा भेंट किया। विजयन्ती महिला मंडल की प्रधान इंदिरा कुमारी ने बताया कि महिला मंडल दमयन्ती ने अपनी मासिक बैठक में यह निर्णय लिया कि गांव में बेटी की शादी पर उसे महिला मंडल तोहफा देगा। इससे पूर्व भी नाचन क्षेत्र की बग्गी पंचायत के प्रधान विकास गुप्ता ने भी पंचायत में बेटी की शादी पर 31 सौ रुपए का शगुन दिया और इस परंपरा को निरंतर जारी रखा। क्षेत्र के लोगों ने सुक्कीबाईं गांव के श्याम लाल की बेटी दीपिका ठाकुर को उसकी शादी में तोहफा देने के लिए दमयन्ती महिला मंडल की इस पहल की सराहना की है।

संवाददाताः संजीव कुमार।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।