महर्षि विद्या मंदिर कांगड़ा में सांस्कृतिक समारोह का दूसरा दिन रहा आकर्षक

रामचरितमानस और श्रीमद् भागवत गीता उच्चारण में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा 
 महर्षि विद्या मंदिर कांगड़ा में चल रहे महर्षि रीजनल कल्चरल सेलिब्रेशन के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर अर्चना कुमारी (सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश), शशि कुमार (गवर्नमेंट हाई स्कूल जलाडी, टीजीटी संस्कृत), असिस्टेंट प्रोफेसर शिल्पा शर्मा (द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन), सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर अनीश कोरला,  न्यू कांगड़ा स्कूल के प्रिंसिपल राकेश महाजन व नेशनल रिप्रेजेंटेटिव मनीष सिंह ने भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
स्कूल की प्रधानाचार्य कुमारी पूजा शर्मा ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन के कार्यक्रम में रामचरितमानस और श्रीमद् भागवत गीता के उच्चारण प्रतियोगिता हुई, जिसमें कक्षा 1 से 10 तक के बच्चों ने भाग लिया।
पूजा शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम को चार ग्रुप में विभाजन किया प्रतिभागियों को लोटस , मेरीगोल्ड, जूनियर ग्रुप,  लोटस में कक्षा (1-2) मेरीगोल्ड में कक्षा (3-5 ), (कक्षा 6-8) और सीनियर ग्रुप (कक्षा 9-12) में बांटा गया था।
डिबेट प्रतियोगिता, अंग्रेजी और हिंदी में डिबेट हुई, जिसका विषय था “सोशल मीडिया का विद्यार्थी जीवन पर प्रभाव”। साइंस और मैथ्स एग्जीबिशन, विद्यार्थियों ने विज्ञान और गणित पर आधारित प्रदर्शनियां लगाईं।
प्रधानाचार्य कुमारी पूजा शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं।