सामाजिक समरसता का भाव बनाए रखना हर नागरिक का प्रथम कर्तव्यः ABVP

Maintaining the spirit of social harmony is the first duty of every citizen: ABVP
सामाजिक समरसता का भाव बनाए रखना हर नागरिक का प्रथम कर्तव्यः ABVP

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर
भारत एक संप्रभुता संपन्न राष्ट्र है और यहां सामाजिक समरसता का भाव बनाए रखना हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नूरपुर नगर इकाई द्वारा सामाजिक समरसता समारोह व संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख रामेश्वर विशेष रूप से उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन व भारत माता की जय घोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

यह खबर पढ़ेंः कल होने वाले मतगणना को लेकर पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध

इसके पश्चात विशेष रूप से उपस्थित अतिथि जनों का सम्मान किया गया। रामेश्वर ने अपने विचारों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों में समरसता का भाव जगाने व पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान हेतु कार्य करने पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया व जरूरतमंद लोगों में वस्त्र वितरण किए गए। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों से लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत गौ सेवा प्रमुख बालकृष्ण कालिया, विभाग प्रचारक दीपक, जिला संघ चालक अशोक, जिला कार्यवाह अरविंद, अश्वनी, विशाल संजोत्रा, विद्यार्थी, चंबा विभाग संगठन मंत्री अमित कुमार, नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नगर मंत्री साहिल सेन, सुधांशु और जिला नूरपुर के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाददाताः विनय महाजन

 

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।