कांग्रेस पर बुलडोजर चला कर हिमाचल प्रदेश से भी करो कांग्रेस मुक्तः योगी

Make Congress free from Himachal Pradesh by running a bulldozer on Congress: Yogi
कांग्रेस पर बुलडोजर चला कर हिमाचल प्रदेश से भी करो कांग्रेस मुक्तः योगी

मंडीः देश में अगर अभी भी कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्ता में होती तो आज ना ही कश्मीर से धारा-370 हटती, ना ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होता और ना ही कांग्रेस देश की सीमाओं की रक्षा करने में समर्थ होती। यह जुबानी हमला हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कांग्रेस पर बोला है।

वीरवार को हिमाचल विधानसभा चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन योगी ने बल्ह के कंसा मैदान व नाचन के घनोटू में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। कंसा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस होती तो वह कोरोना जैसी महामारी से देश की जनता की रक्षा नहीं कर पाती ओर तो ओर कांग्रेस वाले दवाई बनाना तो दूर जनता के टेस्ट भी नहीं करवा पाते।

यह भी पढ़ें: 12 नवंबर के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनता को राहत भी मिली और देश आज दुनिया में श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साबित कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में एक जैसी सरकार होने से विकास बुलेट ट्रेन की गति से होता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विकास करवाने के साथ-साथ देश की विरासत का सम्मान कर उनके संवर्धन में लगी है। योगी ने जनता से मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील भी की।

वहीं इस दौरान मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी ने भी मजाकिया अंदाज में यूपी के सीएम योगी ने निवेदन किया कि वे मार्गदर्शन करें और कांग्रेस पर बुलडोजर चला कर हिमाचल प्रदेश को भी कांग्रेस मुक्त कर दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोग नाका लगाकर कांग्रेस के लोगों को कतई भी अंदर घुसने न दें।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।