Breaking : कांगड़ा में फंदे पर झूला व्यक्ति, गई जान

उज्जवल हिमाचल। कांंगड़ा

कांगड़ा के साथ लगते वन क्षेत्र गोड़ी खड्ड के पास (जयंती माता) मार्ग पर एक व्यक्ति के फंदे पर झुलने का समाचार मिला है। स्थानीय पंचायत हलेड़कलां के प्रधान अरूण कुमार उर्फ खुन्नू ने बताया कि जब वह इस मार्ग से जा रहे थे, ताे उन्हें लटका हुआ शव दिखाई दिया, ताे इसकी सूचना उन्हाेंने पुलिस थाना कांगड़ा को दी है। डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने कहा कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना कर दिया गया है, मौके पर जाकर ही पता चल पाएगा की क्या मामला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव काे अपने कब्जे में ले लिया है और पाेस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल एवं अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।