कंगना के विरुद्ध की कार्रवाई की माेर्चा ने की कड़ी निंदा : नितेन

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा कंगना रनौत के विरुद्ध की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नितेन कुमार ने महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दुःख का विषय है कि जो मुंबई बाबा साहब की चैत्य भूमि है, उसी सथल पर महाराष्ट्र सरकार ने ये बर्बरता पूर्वक करवाई की। बाबा साहब ने हमेशा शोषित वर्ग के लिए कार्य किया, जिसमें महिलाएं प्रमुख हैं, उसी स्थल पर महिला के खिलाफ बहुत ही निंदनीय कार्य किया गया। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। नितेन कुमार ने कहा कि कांग्रेस व उसकी सहयोगी सरकारें हमेशा रजवाड़ा शाही मानसिकता से चलती है।

इसी का परिणाम है कि उन्होंने शोषित वर्ग को हमेशा उनके अधिकारों से वंचित रखा चाहे वह बाबा साहब अंबेडकर खुद थे। चाहे व सारा वर्ग जिनके लिए बाबा साहब अंबेडकर ने अपना सारा जीवन लगाया। उन्होंने कहा कि कंगना राणावत के घर को तोड़ना कांग्रेस व उसके सहयोगी सरकारों के चाल, चरित्र और चेहरे को बेनकाब करता है। इनकी सरकारें अपने विरुद्ध आवाज को दबाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

आज समाज को यह सोचना होगा की इन्होंने अपने विरोध की आवाज को दबाने के लिए कैसे-कैसे कृत्य किए होंगे, जो समाज के सामने नहीं आए और विरोधियों को दबाने के लिए उन्होंने कैसे-कैसे धनबल का प्रयोग किया होगा। प्रदेशाध्यक्ष नितेन कुमार ने कहा कि कंगना राणावत के घर पर बुलडोजर चलाया है। यह असल में महाराष्ट्र सरकार के नींव पर चला है और वह समय जल्दी आएगा, जब इस सरकार को जनता करारा जवाब देगी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा यह मांग करती है।

कंगना राणावत के जो भी क्षति हुई है उसकी भरपाई महाराष्ट्र सरकार करें वह इस कृत्य के लिए महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त किया जाए। इसी क्रम को जारी रखते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सभी समाजिक अनुसूचित जाति वर्ग के संगठनों से आवाहन करता है की कंगना के पक्ष में वह महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ अपने अपने तरीके से विरोध दर्ज करवाएं।