खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स में मार्शल आर्ट थांगटा को मिला स्थान

खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स में मार्शल आर्ट थांगटा को मिला स्थान

उज्जवल हिमाचल। चंबा
खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स के लिए हिमाचल प्रदेश के 7 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिसमें 6 खिलाड़ी चंबा जिला के जबकि एक खिलाड़ी धर्मशाला की शामिल है। यह खिलाड़ी मध्य प्रदेश में होने वाली नेशनल गेम्स के दौरान मार्शल आर्ट थांगटा में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। चयनित इन खिलाड़ियों में 3 युवक तथा 3 युवतियां शामिल हैं।

इसी संबंध में आज चंबा जिला मुख्यालय मेें आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान थांगटा के मुख्य कोच भुवनेश कटोच ने कहा कि बड़े गर्व का विषय है कि खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स में इस बार फिर से मार्शल आर्ट थांगटा को स्थान मिला है तथा हिमाचल से इस खेल के लिए 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

यह खबर पढ़ेंः विनय शर्मा बने टी बोर्ड ऑफ इंडिया के सदस्य

मध्य प्रदेश में 31 जनवरी से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस नेशनल गेम्स में यह खिलाड़ी भाग लेंगे। इन दिनों खिलाड़ियों का अभ्यास जारी है तथा उन्हेें उम्मीद हैै कि इस बार हिमाचल के यह खिलाड़ी अवश्य गोल्ड मैडल लेकर आएंगे।

कटोच ने हिमाचल सरकार से मांग की है कि मार्शल आर्ट थांगटा को हिमाचल में भी मान्यता दी जाए ताकि इस खेल के दम पर हिमाचल के लिए खिलाड़ी अधिकाधिक मैडल ला सकें।

संवाददाताः शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।