उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर न्यास की बैठक में केन्द्र की प्रसाद योजना के लिए मास्टर प्लान बनाने पर न्यासियों ने सहमति जता दी है। श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर का मास्टर प्लान बनाने के लिए मंदिर न्यास ने एनआईटी हमीरपुर व आईआईटी मंडी से प्रोजेक्ट बनाने के लिए संपर्क साधने के लिए हामी भरी है। बैठक में प्राइवेट एंजेसियों से भी प्रोजेक्ट बनाने के लिए निविधिताएं मंगवाने के लिए प्रस्ताव पास किया है। बैठक में इस बात को लेकर चर्चा रही कि केन्द्र की प्रसाद योजना के तहत शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर से प्रोजेक्ट मंगवाया जाता है तो न्यास के पास प्रोजेक्ट तैयार होना चाहिए।
बैठक में न्यासियों को बताया कि श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर के लिए नए मास्टर प्लान बनाने के लिए मंदिर आयुक्त व जिलाधीश कांगड़ा ने कांगड़ा प्रशासन को निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि समय की जरूरत है श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर का नया मास्टर प्लान बने। मास्टर प्लान एंजेसियों द्वारा किस आधार पर बनाया जाता है यह तो न्यास की बैठक में निर्णय लिया जाएगा परन्तु श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर का मास्टर प्लान मंजूर होता है तो कांगड़ा के सैंकड़ों लोगों का विस्थापन होना तय है। वही श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर न्यास की बैठक में वार्षिक 2026 बजट मंजूर किया गया।
मंदिर अधिकारी शैफाली ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2026 में श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर न्यास के लिए वर्ष 2026 के लिए लगभग 8 करोड़ 40 लाख रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है जो कि गत वर्ष की तुलना में कहीं ज्यादा है।
मंदिर सहायक आयुक्त व उपमंडलाधिकारी कांगड़ा इंशात जसवाल की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिक बजट बैठक में 2025 बजट के समस्त आय-व्यय का ब्यौरा रखा गया। शैफाली ठाकुर ने बताया कि मास्टर प्लान के विषय पर चर्चा में निर्णय हुआ कि एनआईटी हमीरपुर सहित अन्य कॉलेजों से इस कार्य का असेसमेंट करवाया जाए। उन्होने बताया कि बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें मंदिर को होने वाली गुल्लक से आए में कमी के बारे में चर्चा की गई। मंदिर पुस्तकालय में नई किताबें खरीदने को लेकर भी चर्चा की गई और उसके लिए सब कमेटी गठित की गई।
सराय के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत करने को लेकर निर्णय किया गया। बैठक में दुकानों के किराए में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा हुई। बैठक में गूंबंध के ऊपर कलश के मुरम्मत कार्य के लेकर भी चर्चा की गई जिसे अतिशीघ्र ठीक करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया। उन्होने बताया कि मंदिर आय बढ़ाने के लिए सुगम दर्शन योजना शुरू करने को लेकर भी बैठक में कमेटी गठित करने को लेकर चर्चा हुई। मंदिर के लंगर के सुधारीकरण को लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वज्रेश्वरी घाट के विकास को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मंदिर में खाली पदों को भरने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में मंदिर की समस्त आए सहित सोने और चांदी की भी जानकारी रखी गई। बैठक में मंदिर की तरफ से सामाजिक कार्यों में और अधिक भागीदारी करने को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक अधिकारी संजीव कपूर, मुख्य पुजारी और ट्रस्ट के समस्त सदस्य मौजूद रहे





