सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण की बैठक,समय पर पेंशन और लंबित वित्तीय लाभ देने की मांग

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच जिला कांगड़ा की मासिक बैठक आज बस संस्थान कांगड़ा में अध्यक्ष चमन लाल पुंडीर की अध्यक्षता में सम्पन हुई। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सरकार व निगम प्रबंधन के प्रति गहरा रोष प्रकट किया क्योंकि उन्हें किसी भी माह समय पर पेंशन नहीं मिल रही है।

बैठक में जिला कांगड़ा अध्यक्ष चमन लाल पुंडीर ने कहा कि सरकार ने 3% DA जो अन्य विभागों को दिया है वह परिवहन निगम के पेंशनरों को भी जल्द जारी किया जाए। लंबे समय से एरियर का भुगतान भी नहीं किया गया है उसे भी जल्द से जल्द दिया जाए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जो सरकार अन्य विभागों को वित्तीय लाभों की नोटिफिकेशन जारी करती है वह निगम के पेंशनरों को भी साथ ही नोटिफिकेशन जारी करें। जिससे निगम के पेंशनर को अपने साथ होने वाले सौतेले व्यवहार से राहत मिलेगी। बैठक में सभी प्रस्तावों व माँगो को सभी सदस्यों ने अपनी मंजूरी दी।

बैठक में संसार पठानिया, मोहन लाल, किशोरी लाल धनौटिया, रणजीत, चालक दिनेश कुमार, अमर सिंह, निरीक्षक हरनाम सिंह, यशपाल, चुन्नी लाल, रणवीर सिंह, सुरेन्द्र कुमार, अलका देवी, रेशमा, प्रकाशों देवी सहित कुल 65 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।

संवाददाता: अंकित वालिया